राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिले के मैट्रिक का परीक्षा 67 केन्द्रों मेंं चल रहा है, जिसमें करीब 81 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। परीक्षा अंतिम दाैर में चल रहा है। बुधवार को अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। अर्थशास्त्र विषय का परीक्षा में बहुत कम विद्यार्थी परीक्षा दिये है। इस दौरान नगरा के बी.बी. राम +2 स्कूल परीक्षा केन्द्र पर एक परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए आया हुआ था। परीक्षा केन्द्र पर एक परीक्षार्थी के परीक्षा देने के लिए पुरा सिस्टम लगा हुआ था।
परीक्षा केन्द्र पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षक, वीक्षक समेत सभी कर्मी एक परीक्षार्थी से परीक्षा की सभी कोरम पूरा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार तरैया के मैक्डोनाल्ड हाई स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा केन्द्र बी.बी. राम +2 स्कूल बनाया गया है। इस केन्द्र पर मात्र एक ही परीक्षार्थी अर्थशास्त्र की परीक्षा में शामिल हुआ। अकेले परीक्षा देने वाला परीक्षार्थी काफी खुश नजर आ रहा था। अर्थशास्त्र विषय का परीक्षा देने वाला विद्यार्थी तरैया के मैक्डोनाल्ड हाई स्कूल सोनू अली बनाता जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग