राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। विद्युत विभाग की ओर से बकाए वसूली व बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा बाजार पर लगभग दर्जनो बकाएदारों के कनेक्शन काट दिया गया साथ ही 23 लोगो से बकाया बिजली बिल लगभग 2 लाख 77 हजार 215 रुपये की वसूली की गई।साथ ही बिजली चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है।वहीं इस सबंध में नगरा जेई मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी ने बताया कि बिजली बिल के बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया है साथ ही 23 उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसूल गया है।इस मौके पर बिजली कर्मी मुकेश नन्दन,गौरव कुमार,मनीष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग