- बगैर हेलमेट लगाए वाहन चालकों एवं ट्रिपल लोडिंग चालकों फूल देकर यातायात नियम का थानाध्यक्ष ने पढ़ाया पाठ
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। संवेदी पुलिस सशक्त समाज के संकल्प के साथ पुलिस सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को एनएच 331 स्थित चेतन छपरा मोड़ पर पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात जागरूकता और सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बनियापुर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने बगैर हेलमेट लगाए वाहन चालकों एवं ट्रिपल लोडिंग कर चलने वाले चालकों को रोककर फूल देते हुए मैत्रीपूर्ण माहौल में यातायात नियम का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही पुलिस के भय से नही बल्कि अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर हेलमेट लगाकर सड़क पर चलने के लिये जागरूक किया गया। मौके पर एसआई नसीम खान,सद्दाब आलम मुन्नू, राममनोहर सिंह लड्डू सहित पुलिस कर्मी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। मालूम हो कि 22-27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत अलग-अलग तिथि के लिये अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किये गए है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग