पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, मास्क नहीं लगाए वाहन चालकों की काटी गई चालान, पैदल राहगीरों को दी हिदायत
एकमा (सारण)। सीवान जिले की सीमा पर रसूलपुर-चैनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बलिया कोठी चौराहे पर रसूलपुर थाने के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद महबूल शाहिल के नेतृत्व में गुरुवार को बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान दर्जनों वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में वाहनों के कागजात देख कर मुक्त कर दिया गया। जबकि आधा दर्जन से ऊपर दो पहिया वाहनों का ऑन द स्पॉट चालान काटा गया। जिससे चालकों में हड़कंप मच गया। बिना मास्क लगाए वाहन चालकों का भी चालान काटा गया।
जबकि पैदल यात्रियों के कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए राहगीरों को भी मास्क लगाकर चलने की हिदायत दी गई। इस बीच पुलिस द्वारा लोगों को बताया कि घर में रहना ही कोरोना से सबसे बड़ी सुरक्षा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग