संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर रघुनाथ गिरी के मठिया स्थित मां सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में मांझी थाना पुलिस द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आये 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सीसीटीवी कैमरे की जद में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में मां सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा नरगिस खातून प्रथम रिशु शर्मा द्वितीय तथा बीसीएस सेंट्रल स्कूल महम्मदपुर की रिया कुमारी तृतीय रही। धीरू कुमार सलोनी कुमारी रूपांजली कुमारी हिमांशु गिरी पंकज कुमार गोंड़ सोनिया रानी तथा सिमरन सोहैल टॉप टेन में अपना स्थान बनाने में सफल रहे।
प्रतियोगिता में मेजबान मां सरस्वती विद्या मंदिर बीसीएस सेंट्रल स्कूल आइडियल पब्लिक स्कूल सरवोदय कन्या विद्यालय उर्मिला देवी शिक्षा मन्दिर तथा गाइड पब्लिक स्कूल आदि के छात्रों ने भाग लिया। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का बेहतरीन माध्यम बताया। प्रतियोगिता में शामिल टॉप टेन के छात्रों को प्रतीक चिन्ह मेडल और प्रमाण पत्र आदि से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। समारोह को थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान रिविलगंज के पूर्व थानाध्यक्ष संतोष कुमार गयूर अली असद जगन्नाथ प्रसाद के अलावा मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी राणा प्रताप सिंह पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह मुखिया संतोष पहलवान जाप नेता सत्या सिंह दीपक भारती अरविंद सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश गिरी आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता अमरनाथ तिवारी तथा संचालन प्रभाकर शर्मा ने किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग