पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 बंगरा बाजार के पास बुधवार की सुबह सड़क पार कर रहें लड़के को मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी। गंभीर रूप से घायल लड़कें को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया वही मामूली रुप से घायल मोटरसाइकिल सवार को पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां लड़के की पहचान बंगरा डीह टोला गांव निवासी प्रमोद कुमार का 10 वर्षीय पुत्र रितिक राज और मोटरसाइकिल सवार डुमरसन बाजार निवासी विरेन्द्र राम का 22 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई। मामला है कि लड़का सड़क पार कर रहा था कि उसी दौरान मोटरसाइकिल से अपने भाई को मैट्रिक परीक्षा दिलवाने जा रहें युवक से जोरदार टक्कर हो जिसमें लड़का और मोटरसाइकिल चला रहें घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने लड़के के एक पैर में फ्रैक्चर और सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही घायल मोटरसाइकिल सवार को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग