राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

धान अधिप्राप्ति के बाद नही मिल रही राशि, पैक्स गोदाम पर किसानों का हंगामा

बनियापुर (सारण)। बनियापुर प्रखंड के पिठौरी, हरपुर, कन्हौली मनोहर, सरेयां सहित कई पंचायतों में धान अधिप्राप्ति की राशि नहीं मिलने से किसान परेशान है। जिसको लेकर कुछ किसान बुधवार को हरपुर पैक्स गोदाम पर किसानों हंगामा कर राशि की मांग की। जानकारी के मुताबिक हंगामा करने वाले किसानों का आरोप था कि सरकार के द्वारा धान अधिप्राप्ति की तिथि 21 फरवरी तक तय किया गया था। जबकि अनेक किसान 10 फरवरी तक अपना धान पैक्स के हवाले कर दिए है। लेकिन अब पैक्स अध्यक्षों के पास राशि नहीं होने के कारण किसान परेशान हो गए है। इधर पैक्स अध्यक्ष अक्षयवर सिंह सहित कई पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि सरकार के तय तिथि के अनुसार हमलोगों के द्वारा किसानों की धान की खरीदारी की गई है। लेकिन अब राशि के अभाव में इनके धान अधिप्राप्ति की राशि नहीं दी जा सकती है। पैक्स अध्यक्षों का यह भी आरोप है कि बनियापुर के कुछ पंचायतों में 40 प्रतिशत राशि मिली थी। जिसके चलते वहां की धान अधिप्राप्ति सरकार के लक्ष्य के अनुसार पूरा किया गया। लेकिन अधिकांश पंचायत में सरकार के लक्ष्य के अनुसार धान अधिप्राप्ति के लिए मात्र 20 प्रतिशत भी राशि नहीं मिल सकी। जिसके कारण वहां के किसान अभी भी परेशान है। पैक्स अध्यक्षों का यह भी आरोप है कि धान अधिप्राप्ति की सूचना इनके द्वारा 18 फरवरी तक डीसीओ तथा बीसीओ सहित अन्य सभी अधिकारियों को दी गई है। हंगामा करने वाले किसानों में सुधिर शर्मा, गोबिंदा सिंह, मनिभूषण दुवे, हरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों किसान मौके पर मौजूद थे। जिसके संबंध में बीसीओ दिलिप कुमार चौधरी ने बताया कि किसानों के भुगतान को लेकर जिला में पत्राचार किया गया है।