बनियापुर (सारण)। बनियापुर ब्लाॅक से कार्य निपटारा कर निकल रहे बीडीओ के गाड़ी से ट्रक की टक्कर हो गई। जिससे बीडीओ की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें बीडीओ बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक प्रखंड के बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह अपने प्रखंड कार्यालय के कार्यों का निपटारा कर आवास के लिए निकल रहे थे। तब तक तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने बीडीओ के गाड़ी में टक्कर मार दी। जिस घटना में बीडीओ तो बाल-बाल बच गए। लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बीडीओ के द्वारा ट्रक सहित गाड़ी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिस घटना की जांच पुलिस कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग