- बैठक में आवेदन एवं आपत्तिकत्र्ता की उपस्थिति अपने की मूल कागजातों के होगा अनिवार्य।
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, सारण प्रमंडल, छपरा डॉ गगन के द्वारा बताया गया कि सारण क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की आगामी बैठक दिनांक 12 मार्च को आयोजित होगी। बैठक का आयोजन आयुक्त सारण प्रमंडल के कार्यालय कक्ष में अपराह्न के 01 बजे से किया जाएगा। बैठक में निर्धारित समय पर आवेदन एवं आपत्तिकत्र्ता की उपस्थिति सभी मान्य कागजातों की मूल प्रतियों के साथ वांछित होगी।
संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, सारण प्रमंडल, छपरा के द्वारा बताया गया कि परमिट हेतु अपना पूर्ण हस्ताक्षरयुक्त आवेदन विहित् प्रपत्र में कम्प्यूटर टाइप्ड समय सारणी के साथ 07 प्रतियों में अधिसूचित मार्ग संख्या अंकित कर शुल्क की पूर्ण राशि के चलान एवं सभी अद्यतन कागजातों के साथ दिनांक 26 फरवरी तक कार्यालय अवधि में कार्यालय में रखे बॉक्स में डाल सकते है। स्टेज कैरेज वाहन के आवेदन देते समय सरकार की अधिसूचना द्वारा चिहिन्त मार्गो, भाया सहित, चिन्हित पड़ावों के अतिरिक्त किसी अन्य पड़ावों को समय सारणी में अंकित नहीं करेंगे। प्राधिकार की पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णय के तहत् पटना पड़ाव पर प्रस्थान समय 01 मीनट का मानक अंतराल, अन्य जिला मुख्यालयों एवं मलमलिया से प्रस्थान समय में 03 मीनट का मानक अंतराल अनुमान्य है। आवेदित मार्ग 3 या तीन से अधिक प्राधिकार क्षेत्र के लिए अनुमान्य नहीं होगा अर्थात इस प्राधिकार क्षेत्र से पटना जाने वाली बसों को हाजीपुर होकर जाने के लिए स्टेज कैरेज परमिट हेतु आवेदन इस प्राधिकार में नहीं दिया जा सकेगा।
संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, सारण प्रमंडल, छपरा के द्वारा बताया गया कि प्रकाशित कार्यावली में किसी प्रस्ताव पर आपत्ति की स्थिति में आपत्तिकत्र्ता वाहन के सभी मान्य कागजात निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 01.03.2021 से 06.03.2021 तक अपनी आपत्ति कार्यालय में रखे बॉक्स में डाल सकते है। बैठक में सुनवाई के दौरान आवेदक या आपत्तिकत्र्ता अपनी अनुपस्थिति में विधिवत् प्राधिकृत प्रतिनिधि अथवा अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रख सकते है। एक प्रतिनिधि मात्र एक स्वामी का प्रतिनिधित्व कर सकते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग