- दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा रहेगी लागू
- 26 से 08 फरवरी तक चलेगा मूल्यांकन कार्य।
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। सचिव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि इन्टरमीडियट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2021 की व्यवहृत एवं बारकोडेड उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य दिनांक 26 से 08 फरवरी तक छपरा शहर के कुल 07 मूल्यांकन केन्द्रों पर होगा।
मूल्यांकन कार्य के लिए लोकमान्य उच्च विद्यालय, राजपूत उच्च विधालय, जिला स्कूल (दक्षिणी भाग), राजकीय उच्च विद्यालय छपरा (नवस्थापित), मिश्रीलाल आर्य कन्या उच्च विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय एवं विशेश्वर सेमिनरी उच्च विधालय को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। जहाँ पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक अथवा उसके बाद की अवधि तक अवश्यकतानुसार चलेगा। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा के द्वारा बताया गया कि मूल्यांकन केन्द्रों पर असामाजिक तत्वों एवं अन्य कानून विरोधी व्यक्तियों द्वारा बाधा उत्पन्न करने की संभावना को देखते हुए निर्धारित तिथियों को मूल्यांकन कार्य स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उदेश्य से सभी मूल्यांकन केन्द्रों के सभी दिशाओं में 200 गज की परिधि में अंतर्गत निषेधाज्ञा लगाया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा के द्वारा बताया गया कि भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता में परिभाषित किसी भी अपराध करने तथा शांति भंग करने के उदेश्य से पांच या उससे अधिक व्यक्तियों को एकत्रित होना, किसी व्यक्ति को लाठी, भाला, छूरा या अन्य घातक हथियार, अन्येयज्ञास्त्र, विस्फोटक आदि को चलाना आदि पर प्रतिबंध रहेगा। इस क्षेत्र में पूर्वाह्न 9:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग