नित्यानंद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना द्वारा बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर ट्रैफिक व यातायात सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षक व छात्रों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई इस अवसर थानाध्यक्ष विजय चौधरी ने जगह जगह जागरूकता रैली को रोक कर सड़क सुरक्षा का नारे भी लागये वही थानाध्यक्ष ने ट्रैफिक व सड़क सुरक्षा को लेकर नियम भी बताते हुए कहा कि बाइक पर हेलमेट व चार चक्के वाहन पर सीट बेल्ट लगाना जरूरी है इस बात को अनदेखा करके वाहन न भूले साथ ही एम्बुलेंस व फायर सर्विस के गाड़ी को जल्द से जल्द पास दे इस महत्वपूर्ण सेवा की गाड़ी को जाम में न फँसाये आप लोग एक बात गांठ बांध लें दुर्घटना से देर भली और गाड़ी को निर्धारित स्पीड में ही चलाये।
वही शिक्षक नेता पवन सिंह ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह के माध्यम से पेंटिंग प्रतियोगिता, जनसंवाद तथा ट्रैफिक व यातायात सुरक्षा के कार्यक्रम से पुलिस और आमलोगो के बीच समन्वय बैठाकर चलाने की मुहिम को बिहार पुलिस परिवार को धन्यबाद है इस अवसर पर शिक्षक अरविंद कुमार, रुस्तम अली, गांधी कुमार, अमरजीत जीत कुमार, चौकीदार लालबाबू राय सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग