राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा स्थित जद (यू.) कार्यालय में प्रखंड कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक मोहम्मद शहाबुद्दीन मंसूरी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सारण जदयू जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर ने 1 मार्च 2021 को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस को विकास दिवस के रूप में मनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। संगठन की मजबूती पे चर्चा की। वहीं प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि पार्टी को पहले से ज्यादा मजबूत और धारदार बनाने और मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को हम सभी संकल्पित है। मौके पे मौजूद अतिपिछड़ा जदयू के बिहार प्रदेश सचिव सोनू आलम ने बताया कि पहले की तुलना में बिहार वर्तमान में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और विकास कार्यों के मामले में अपने स्वर्णिम युग में है। विजय गुप्ता, श्रवण ब्याहुत, प्रभासशंकर पांडे जेपी भारती, पवन गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, भरत महतो, जनक कुशवाहा, अमरनाथ प्रसाद, संतोष साह, सोनू राम, प्रमोद मांझी, महेश गिरी, विनोद कुशवाहा, राज नारायण दास, शोएब अली और दर्जनों जदयू कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन