राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तरैया एवं इसुआपुर नगर पंचायत का मुद्दा विधायक ने सदन में उठाया

संजय सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

तरैया (सारण)। जिले के तरैया विधानसभा क्षेत्र के तरैया प्रखंड के तरैया पंचायत एवं इसुआपुर प्रखंड के इसुआपुर पंचायत को नगर पंचायत बनाने की पहल करते हुए तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्यसचेतक जनक सिंह ने इस मुद्दे को प्रश्न काल के दौरान विधानसभा में रखा जिससे इन पंचायतों के नगर पंचायत बनने का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को विधानसभा के सत्र में तारांकित प्रश्न काल के दौरान विधायक श्री सिंह ने यह प्रश्न रखा था कि तरैया प्रखंड का तरैया पंचायत, चैनपुर पंचायत एऊ पचभिंडा पंचायत को मिलाकर आबादी लगभग 15,000 से अधिक है तथा यह नगर पंचायत बनने की अहर्ताओं को पूरा करता है ऐसे सरकार इसको नगर पंचायत के रूप में कबतक गठन करने का का विचार रखती है?

इसी प्रकार इसुआपुर नगर पंचायत के विषय में भी श्री सिंह ने प्रश्न रखा था कि इसुआपुर प्रखंड के इसुआपुर पंचायत, आतानगर पंचायत एवं डटरा पुरुसौली पंचायत को मिलाकर आबादी 15000 से अधिक है ऐसे में सरकार इसको कब तक नगर पंचायत का दर्जा देने का विचार रखती है? दोनों ही प्रश्नों जवाब में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री तार किशोर प्रसाद ने सदन में बताया कि बिहार नगर पालिका संशोधन अधिनियम 2020 के आलोक में विभागीय पत्रांक 1713 दिनांक 14 मई 2020, 1769 दिनांक 20 मई 2020 एवं 4180 दिनांक 18 दिसम्बर 2020 द्वारा राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों से नए नगर निकायों के गठन, पुर्व से गठित नगर निकायों का उत्क्रमण एवं नगर निकाय का क्षेत्र विस्तार करने के संबंध में समीक्षा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।

आगे उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी सारण से प्राप्त प्रस्तावों में नगर पंचायत तरैया एवं इसुआपुर के गठन का प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ जिसके फलस्वरूप उक्त नगर पंचायतों के गठन पर विचार नहीं किया गया है, भविष्य में जिला पदाधिकारी सारण से प्रस्ताव प्राप्त होने पर बिहार नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के आलोक में इस पर विचार किया जा सकेगा। इस संबंध में विधायक श्री सिंह ने दूरभाष पर बताया कि तरैया और  इसुआपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिल जाने के बाद इन दोनों नगर पंचायतों का अभूतपूर्व विकास किया जा सकेगा और इससे वहां के स्थानीय लोगों को काफी फायदा मिलेगा एवं इस पर पहल करने के लिए मैं शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलूंगा एवं उनसे मिलकर इसके लिए प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।