राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। धवरी पंचायत के वार्ड नम्बर नौ में अनुरक्षण पद पर चयन के लिए वार्ड का फर्जी निशान बनाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी मिलने पर वार्ड सदस्या फातिमा बीबी ने मामले की शिकायत बीडीओ से की है। वार्ड सदस्या ने जांच की मांग भी की है। वार्ड सदस्या ने बताया है कि मेरे वार्ड में नलजल योजना का संचालन व देख रेख के लिए अनुरक्षक के एक पद पर चयन करना था। चयन प्रक्रिया वार्ड सदस्य की उपस्थिति में ही करने का नियम है। लेकिन नियमों को ताक पर रख चयन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही मेरे अंगूठे का फर्जी निशान भी आवेदन प्रपत्र पर बना लिया गया है। इस चयन प्रक्रिया में मोटी रकम की लेनदेन भी की गई है। बीडीओ ने जांच का आश्वाशन दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग