सुभाष कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनाय प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। सिवान जिले के वसंतपुर प्रखंड में जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक के पद पर पदस्थापित संजय कुमार भगत का शव जैसे ही उसके पैतृक गांव रसौली पहुँचा तो परिजनों में कोहराम मच गया ।परिजनों के करुण चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया था। वृद्ध पिता रामप्रवेश भगत पुत्र के शव को देखकर बार बार बेहोश हो जा रहे थे वही पत्नी उमरावती देवी अपने 14 वर्षीया पुत्री एवं 8 वर्षीय पुत्र के साथ शव से लिपट कर रो रही थी तो उपस्थित हर किसी की आंखे नम हो जा रही थी । मालूम हो कि वसंतपुर प्रखंड में पदस्थापित 45 वर्षीय संजय कुमार भगत की बुधवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने उस वक्त चाकू गोदकर हत्या कर दी जब वे सिवान में एक मीटिंग से वापस वसंतपुर आ रहे थे । मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था । संजय कुमार भगत का अंतिम संस्कार गुरुवार को सारंगपुर डाकबंगला घाट पर किया गया ।इस दौरान जीविका के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग