संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। गुरुवार को मांझी के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में वाहन संचालकों को यातायात नियमो का पाठ पढ़ाया गया। बगैर हेलमेट यात्रा करने वालों को मांझी पुलिस ने गुलाब का फूल देकर यातायात नियमो का पाठ पढ़ाया। वाहन चलते समय मोबाइल का प्रयोग नही करने सीट बेल्ट लगाकर चलने तथा बाइक पर बिना हेलमेट यात्रा नही करने की लोगो से अपील की। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी बिना हेलमेट के बाइक चलाते मिले। उनसे हेलमेट पहनने तथा लोगों को हेलमेट पहने के प्रति जागरूक करने के लिए मांझी पुलिस ने अपील की। इस दौरान शिवनाथ राम सुधीर कुमार गयूर अली असद के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग