नगरा (सारण)- नगरा प्रखंड के मानपुर गांव निवासी डीलर पर एडीएम के निर्देश पर पीडीएस का खाद्यान से भरा पिकअप व चालक को खैरा थाना पुलिस धुपनगर धोबवल जाने वाली सड़क स्थित पर जब्त कर उसे थाना लाया गया।जिसके बाद नगरा एमओ ने सूचना पाकर पहुचकर जांच पड़ताल कर डीलर हेसार अहमद सहित पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज की। बताया जाता है कि मानपुर गांव निवासी डीलर का पीडीएस का खाद्यान पिकअप से कहीं जा रहा था जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए खैरा थाना पुलिस ने एक पिकअप को जप्त कर लिया।वहीं इस सबंध में नगरा एमओ मुन्ना कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जाँच प्रताल कर जब्त पिकअप पर पीडीएस का खाद्दान्न पाए जाने पर व दुकान व गोदाम में खाद्दान्न कम पाए पर डीलर सहित चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग