राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा क्षेत्र में इन दिनों खेतो में नीलगायों का आतंक बढ़ गया है। जिससे किसान काफी चिंतित है। दर्जनो नीलगाय झुंड बनाकर किसानों की खेत में पहुँचकर लहलहाती फसल को बर्बाद कर रहे है। नीलगायों के आतंक से क्षेत्र के किसान हरदम परेसान रहते है। किसानों का कहना है कि जैसे ही इन फसल तैयार होता है नीलगायों का निवाला बन जाता है। खाने से ज्यादा इनके पैरों से फसल की नुकसान होती है ऐसे में फसल बचना पाना मुश्किल काम होगा। इसमें अधिकारी कोई ठोस कदम उठाने के जरूरत है जिससे किसान बर्बाद होने से बच जाए। आपको बतादे की यह समस्या किसी एक गांव के किसानों की नहीं बल्कि हर जगह का ऐसे ही स्थिति है। जिन किसानों की नीलगाय फसल बर्बाद कर चुकि है उन्में खैरा थाने क्षेत्र के दर्जनों किसान सामिल है जिनमें राजकुमार भक्त, मोहम्मद हासिम, अखिलेश सिंह, लक्ष्मी सिंह, नर्मदेश्वर गिरी, अनिल सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, अशोक कुमार मिश्रा, कामेश्वर मिश्रा, हजारी साह, रबिन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, ललन राय आदि शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग