संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। यूथ थिंक ऑफ न्यू इंडिया के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर खेदु छपरा में ऑनलाइन यूथ अवार्ड -2021 का आयोजन किया गया।जिसका उदघाटन आलोक कुमार सिंह सहायक निदेशक, बिहार एड्स कंट्रोल सोसाइटी पटना श्रीमाती अनु कपूर, योगा विशेषज्ञ काशीनाथ राय एवं सचिव अमित कुमार सिंह ने सचिव ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्व्लित कर किया।संस्था के सचिव अमित कुमार सिंह ने बताया की देश के 10 राज्य एवं बिहार के 30 जिलो के युवा एव समाजसेवी सदस्य को न्यू थिंक यूथ अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया।ऑनलाइन कार्यक्रम का संचालन कृष्ण प्रताप चंद्रवंशी ने किया। प्रो0 काशीनाथ राय ने कहा की आज की युवा पीढ़ी को देश की एकता और अखंडता के साथ -साथ अपने संस्कृति को बचाये रखने के लिये तत्पर रहने की जरूरत है।युवा वर्ग ही देश के कर्णधार है।सम्पूर्ण कार्यक्रम ज़ूम एप पर संचालित किया गया। कृष्णप्रताप चंद्रवंशी ने सभी सदस्यों को ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ने के लिये धन्यवाद दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग