राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार अभियुक्ता थाना क्षेत्र के कमता निवासी 55 वर्षीय कलावती देवी है। जो कांड संख्या 157/19 के प्राथमिकी अभियुक्त है।जो महीनों से फरार चल रही थी। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस काफी दिनों से प्रयासरत थी। इधर पुलिस ने थाना क्षेत्र के धोबवल से भी सुनील मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसपर न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट निर्गत था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग