राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
इसुआपुर (सारण)। ए.आई.डी.डब्लू.ए के बैनर तले जनबादी महिला समिति की प्रदेश महासचिव सह जिला पार्षद सदस्या गितासागर राम ने दर्जनों महिलाओं के साथ महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के बिरुद्ध साइकिल रैली निकाली। यह रैली मुरवाँ गांव से शुरू होकर संढवारा बाजार, इसुआपुर बाजार, भीठी बाजार, सुम्हा, उसरी, सहवाँ बाजार होते हुए प्रखण्ड मुख्यालय पर आकर समाप्त हुआ। इस बीच महिलाओं ने रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, खाद्य पदार्थों तथा अन्य जरूरी समानों पर बेतहासा बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ जमकर नारे लगाये। उनके साथ महिलाओं के अलावा स्कूली छात्राएं भी थीं ।जो रैली में बढ़ चढ़कर भाग ले रहीं थीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग