राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत अमनौर थाना परिसर में ए एस आई रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान विभिन्न प्रकार के दर्जनों प्रजातियों के दस पौधे लगाए गए।पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, न्यू विजन क्लासेस के निदेशक नगरजीत कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण से बहुत पुण्य मिलता है। पेड़ जीवन का आधार है।प्रकृति की खूबसूरती के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।प्रकृति के संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। पर्यावरण का अभिप्राय चारो तरफ जो वातावरण है।मै सभी जीव जंतु पेड़ पौधे मनुष्य जीव हवा पानी मिट्टी सम्मिलित है।ए एस आई रविन्द्र कुमार,शिक्षक राजन सिंह,प्रमोद कुमार,शिक्षक सुधीर कुमार सहनी ने कहा की मनुष्य ने प्रकृति का इतना दोहन किया कि आज शुद्ध जलवायु मिलना मुश्किल हो गया और अगर हम अभी भी नहीं जागे तो वह दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पर मानव नाम की कोई चीज नहीं होगी। हमें निश्चित तौर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना चाहिए पेड़ लगाने चाहिए। जिससे कि हमें शुद्ध वायु मिल सके ।इसके पश्चात पुलिस द्वारा कराई गई प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।जिसमें पुष्पेंद्र कुमार पीयूष,राजीव कुमार सिंह,आनन्द मोहन सिंह,दीपक कुमार,अरुण कुमार सरोज कुमार,साक्षी पांडेय,मधु गुप्ता,बिंदिया कुमारी,प्रियंका कुमारी,खुशी कुमारी,नीतू कुमारी,गीतांजलि प्रतिभा,मेघा चावला, अस्मित कुमार को थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम के निदेश में संबिधान के किताब से उन्हें पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर ए एस आई राम पदारथ पंडित, शिक्षक विक्रमा शर्मा पप्पू सिंह,मुकेश कुमार,अर्जुन राम,पूर्व जिला परिषद मुन्ना बैठा समेत दर्जनों लोग शामिल थे।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि