पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक- महम्मदपुर एसएच-90 पर शुक्रवार की सुबह मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रक की तेजी से बचने के चक्कर में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे समाजसेवी पप्पू सिंह और आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह ने ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के टोटहा जगतपुर गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र बिनोद प्रसाद के रूप में हुई।घायल ने बताया कि वह सिवान में राजमिस्त्री का काम करता है वही से सुबह में सिवान से बस पर साइकिल लादकर मशरक आया फिर वहां से साइकिल से अपने गांव पानापुर के टोटहा जगतपुर एस एच-73 से होकर जा रहा था कि मशरक के पास अनियंत्रित ट्रक से बचने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग