राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। शोधार्थी गीता कुमारी का शोध निदेशक डॉ आलोक वर्मा के कुशल निर्देशन में बिहार के सामाजिक परिवर्तन में रामकृष्ण मिशन का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर राजनीति विज्ञान विभाग में कुलपति की उपस्थिति में बाह्य परीक्षक प्रो राम रणवीर सिंह ने मौखिकी परीक्षा सम्पन्न कराई।गीता कुमारी ने जेपीयू के कुलपति डॉ. फारुक अली और बाह्य परीक्षक द्वारा पूछे गए सारे सवालों का संतोषजनक जवाब दिया। विदित हो कि शोधार्थी गीता कुमारी के पति उमेश शर्मा दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार हैं। मौखिकी परीक्षा के दौरान संकायाध्यक्ष प्रो रामध्यान राय, स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के सचिव प्रो रणजीत कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो अनिल कुमार सिंह, प्रो गजेंद्र कुमार, प्रो कुमार मोती, डॉ रुचि त्रिपाठी, विकास चौहान, गौरव सिंह, नीरज सिंह, सैय्यद राजा, डॉ कृष्ण कन्हैया सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग