- सीमा पर शहीद सुरेंद्र यादव की बीरता की गाथा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी, शहीद की प्रतिमा जल्द होगी गांव में स्थापित : सुधांशु रंजन
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। देश की सीमा पर शहीद सुरेंद्र यादव की बीरता की गाथा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। तथा 15 जून को शहीद की प्रतिमा स्थापित करने के लिए विधिवत भूमि पूजन किया जाएगा। यह बातें मांझी के कौरुधौरू पंचायत भवन परिसर में आयोजित प्रवेश द्वार के उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए सारण एमएलसी प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने कही। इससे पहले शहीद सुरेंद्र यादव की पत्नी मधु कुँअर ने फीता काटकर प्रवेश द्वार का विधिवत उदघाटन किया। मालूम हो कि प्रवेश द्वार का निर्माण शहीद के परिजन व स्थानीय मुखिया वीणा देवी के निजी कोष से लगभग दो लाख की लागत से किया गया है। मौके पर अपने सम्बोधन में सुधांशू रंजन ने अपने निजी कोष से शहीद सुरेंद्र की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। मालूम हो कि 16 जून वर्ष 2016 को जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाये गए अभियान में मांझी के कौरुधौरू निवासी राजवंशी यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव आतंकवादियों की गोली लगने के बाद शहीद हो गए थे। उदघाटन समारोह को पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव पूर्व मुखिया शिव प्रसाद साह उदय शंकर सिंह सरपंचपति अरुण सिंह महेश्वर सिंह भोलू खान राजीव रोबिन तथा शहीद के पिता राजवंशी यादव आदि अनेक गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता मुखिया वीणा देवी तथा संचालन रंजन शर्मा ने किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग