मढ़ौरा (सारण)- मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में दो पक्षो के बीच उत्पन्न हुए विवाद में एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने अपनी देख रेख में जख्मी युवक का ईलाज करवाया। मिली जनकारी के अनुसार प्रथम पक्ष के अजीत कुमार के साथ दूसरे पक्ष से विवाद बढ गयी। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़ कर लाठी डंडो मारने लगे। जिससे युवक जख्मी हो गया। जिसके बाद गाँव में तनाव बढ़ गई। युवक का ईलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में कराया गया। जख्मी युवक के ब्यान पर मढ़ौरा पुलिस ने दुसरे पक्ष के एक युवक को भी हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद घटना स्थल पर प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने पंहुचकर घटना का जायजा लिया। हंलांकि की तनापूर्ण स्थिति को देखते हुए। मढ़ौरा पुलिस ने वहाँ कैंप किया हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग