राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार के दिन से गर्मी को देखते हुए अभियान चलाकर क्षेत्र के सरकारी एवं वैसे सार्वजनिक स्थान जहां से 10- 20 लोगों के घर का पानी लिया जाता है उस खराब पड़े चापाकल का मरम्मत का कार्य शुरू हो गया । शनिवार के दिन पूरे जिले में इस कार्यक्रम के शुरुआत सारण जिला अपर समाहर्ता डॉक्टर गगन के द्वारा मरम्मती रथ को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया । इसी सिलसिले में नगरा प्रखंड में भी यह मरम्मती रथ पहुंचा जिस पर 6 मरम्मत करने वाले मिस्त्री सवार थे तथा प्रखंड में खराब पड़े चापाकल को मरम्मत का कार्य शुरू कर दिए हैं। इस बाबत ठेकेदार अनुरुद्ध कुमार राय ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार पीएचईडी डिपार्टमेंट के तरफ से यह अभियान चलाया गया है। गर्मी शुरू होने से पहले ही सभी चापाकल का मरम्मत करा देना है ताकि आने वाले दिनों में प्रखंड में पानी की समस्या उत्पन्न ना हो।उन्होनो ने कहा कि प्रखण्ड में जितने भी चापाकल खराब पड़े है उनकी मरम्मती जल्द से जल्द कर दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग