राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड के अंबेडकर ग्राम भलुही में अनुसूचित जाति गरीब कल्याण सह स्वयं सहायता समूह के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।महिलाओं पुरूष व बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए।जिसमें मुख्य अतिथि जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू उपस्थित ने कहा कि संत रविदास ने समाज को पाखंड और अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की संविधान द्वारा ही देश के समस्त नागरिकों को उनके अधिकार और न्याय प्राप्त हो सकती है।संत श्रीधर दास महाराज के शिष्य मुरारी स्वामी ने पूजन कराया तथा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास ने अध्यात्मिक के मार्ग को चुनते हुए।दुनिया से भेदभाव छुआछूत और ऊंच-नीच का विरोध किया। उन्होंने हमेशा भक्ति के मार्ग को चुना। मौके पर पूर्व मुखिया संजय सिंह मुखिया प्रत्याशी सुनील कुमार रंजीत राम उदय माझी उपस्थित थे। राम प्यारे राम,दिलीप राम मुकेश कुमार सीता राम राम, जगजीत प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, सुनील राम रामप्रवेश राम,जितेंद्र नारायण राम, शंकर राम समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। जगनारायण यादव और चंद्रमा राम ने एक से बढ़कर एक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि