राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा मानपुर मुख्य मार्ग पर गड़खा बाजार के बसंत रोड में एक अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक बीबीपुर गांव निवासी अशोक कुमार साह के पुत्र संतोष कुमार बताया जाता है। घटना के बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने सीएससी में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिंताजनक इलाज के बाद चिन्ताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। पटना में स्थिति नाजुक बनी हुई है। मुखिया पति अक्षय सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर इलाज के लिए आर्थिक मदद की। युवक साइकल से अपने घर लौट रहा था तभी हादसा हुई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग