
छपरा (सारण)- लाॅकडाउन अवधि में सुनसान पड़े शहर में पशुपालन विभाग के द्वारा एक अच्छी पहल की शुरूआत की गयी है। जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन के निदेश पर पशुपालन विभाग के द्वारा वेसहारा एवं आवारा पशुओं के लिए चारा वितरण किया जा राहा है। जिला पशुपालव पदाधिकारी डाॅ0 अमरेन्द्र कुमार ने बताया है कि लाॅकडाउन की स्थिति में सड़क पर घुमने वाले पशुओं को चारा एवं दाने की समस्या उत्पन्न होगयी है। इसको दूर करने के लिए पशुपालन विभाग के द्वारा पशु राहत चलंत वाहन के माध्यम से शहर में घुम-घुम कर जानवरों को चारा एवं पानी की व्यवस्था करायी जा रही हैं। आवारा कुत्तों को भी बिस्कुट तथा श्वान खाद्य मुहैया कराया जा रहा है। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र के बीमार पड़े जानवरों को सूचना तत्काल 9431242767 पर दिया जाय। जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ0 अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में डाॅ0 शिवशंकर कुमार, डाॅ0 ज्योति सिन्हा तथा सहायक अजीत कुमार, एवं भान चालक साहिल दास द्वारा कार्यो का सम्पादन किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग