संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उ में मनाए जाने की घोषणा के बाद जदयू के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर ने मांझी पहुंच कर कार्यकर्ताओं से साथ एक बैठक की। मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान के आवासीय परिसर में आयोजित बैठक में प्रदेश के साथ साथ कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के जन्मदिन को पूरे देश मे जदयू विकास दिवस के रूप में मना रही है। इसमें बूथ से लेकर प्रखंड के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता संगठन को धारधार बनाने के लिए कार्य करे। पार्टी में रहकर गद्दारी करने वाले के विरुद्ध साक्ष्य मिलने पर अनुशासनात्मक कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को जनता के बीच रखें। कौरुधौरू पंचायत के मुखिया प्रत्यासी मनीष सिंह ने इस अवसर पर जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। मौके पर मुखिया नवरत्न प्रसाद ने जिलाध्यक्ष को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर महेश सिंह,पवन जी,दिलीप कुमार,प्रभात शंकर,बबलू बाबा,मनोज सिंह,सुनील सिंह,गुड्डू सिंह,अरविंद सिंह,नीतू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग