मढ़ौरा (सारण)- नगरपंचायत के वार्ड नं-११ में गुरूवार को जनवितरण प्रणाली के दूकनदार ने कार्डधारियों को अप्रैल माह के राशन के साथ मुफ्त में प्रत्येक युनिट पांच किलो चावल का वितरण किया। इस संबंध में जनवितरण प्रणाली के दूकनदार के पुत्र बीपीन सिंह ने बताया कि अप्रैल माह के निर्धारित राशन प्रत्येक युनिट 2किलो गेहूँ एवं 3किलो चावल के साथ मुफ्त में प्रत्येक युनिट पांच किलो चावल सभी कार्डधारियों को दिया जा रहा है। कोरोना महामारी को लेकर सोशल डिस्टेंसी को ध्यान में रखते हुए खाद्यान्नो का वितरण किया जा रहा है।और आज सिर्फ 25 कार्डधारियों के बीच ही खाद्यान्नो का वितरण किया गया है।उनहोंने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर प्रतिदिन 20से 25 कार्डधारियों के बीच ही राशन का वितरण करना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग