मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने लावारिस हालत में एक कार बरामद किया है। जिसे थाना परिसर में लाकर जप्त कर छानबीन की जा रही है। मामले में पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मशरक-छपरा एसएच- 90 पर मशरक बाजार स्थित सड़क किनारे हुंडई कंपन्नी की कार (गरान्डो सुपर) लावारिस हालत में खड़ी हैं। पुलिस इंस्पेक्टर उदयप्रताप सिंह ने थाना पुलिस के जवानों की मदद से लावारिस हालत में खड़ी कार को अपने कब्जे में ले लिया और मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू की। लेकिन किसी भी ने उक्त गाड़ी की जवाबदेही नहीं ली है।आसपास के दुकानदारों व गैरेज मिस्त्रियों ने बताया कि यह गाड़ी यहां कब आयी, यह किसने लायी। किसी को पता नहीं है। पुलिस इंस्पेक्टर ने लावारिस गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई है। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि जब्त कार पर अंकित नम्बर एचआर 69 सी 4206 के मालिक की खोजबीन की जा रही है। कार पर अंकित नम्बर से हरियाणा की प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग