मांझी (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के शीतलपुर टोले के सरखेलपार गांव स्थित पंचमंदिर परिसर में सात दिवसीय सीताराम महायज्ञ सह मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष व बच्चे डुमाईगढ़ घाट पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत कलश में जल लेकर कई गांवों से गुजरते हुए अनुष्ठान स्थल पर पहुंचे। रंग-बिरंगे परिधान में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बन गया। हाथी-घोड़े कलश यात्रा के आकर्षण के केंद्र बने थे। जिसका मनोरम दृश्य देखते ही बन रहा था। यज्ञाचार्य पंडित रजनीश कुमार उपाध्याय व हृदया नारायणाचार्य जी महाराज ने बताया कि 28 फरवरी को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश आदि की विधि होगी। वहीं 5 मार्च को वेदी पूजन, हवन, विदाई व भंडारे के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस दौरान मनोरंजन के लिए रासलीला, झूला, सर्कस, मीना बाजार आदि की व्यवस्था की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग