मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के मटियार पंचायत वार्ड नंबर सात जैतिया पांडेय टोला में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका चयन में अपनायी जाने वाली प्रक्रिया में ग्रामीणों द्वारा गड़बड़ी की शिकायत की गई है। मैपिंग पंजी बनाने व वार्ड सदस्य के गलत प्रारुप हस्ताक्षर बनाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि यहां सेविका-सहायिका चयन हेतु आयोजित आम सभा का कार्यवाही को ग्रामीणों द्वारा स्थगित कर दी गई। वहीं जयप्रकाश राम, सुदामा पंडित, विश्वजीत पांंडेय, धर्मेंद्र पंडित आदि ग्रामीणों द्वारा मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग