मांझी (सारण)। नल जल योजना के तहत बने पानी टंकी पर हरनारायण छपरा के ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन कर व बवाल काटा। वहीं पाइप बिछाने के लिए खुदाई कर रहे कार्य को बाधित कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नल जल योजना के तहत बनाया गया पानी टंकी एक छोर पर बना दिया गया है। जिस कारण उस टंकी का पानी उक्त गांव तक नहीं पहुंच पाएगा। क्योंकि यह गांव ऊंचाई पर बसा हुआ है। जबकि इस गांव की आबादी लगभग 500 की है। अगर टंकी इधर नहीं बनाया गया तो इस गांव के लोग इस योजना से मिलने वाले पानी से वंचित रह जाएंगे और लोग इसका लाभ नहीं उठा सकेंगे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग