छपरा/दाउदपुर (सारण)। शुक्रवार की देर शाम छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर पियानो होटल के समीप ट्रक की ठोकर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर कोपा पुलिस शव को उठा कर ले गई। बाद में शव की शिनाख्त दाउदपुर चट्टी निवासी स्व प्रवेश चौधरी के पुत्र 24 वर्षीय मुकेश कुमार चौधरी के रुप मे हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी जब परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश छपरा से अपने मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था तभी पियानो के समीप ट्रक से ठोकर लगने के कारण मौके पर हीं उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पत्नी शोभा देवी, माता सुनैना कुंअर का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बच्चे सिसक रहे थे। पड़ोसी व सम्बंधी परिजनों को समझाने-बुझाने में लगे थे। मुखिया प्रमोद सिंह ने भी पहुंच कर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं जिनमें 5 वर्षीय हिमांशु, 3 वर्षीय प्रियांशु व तीसरा सबसे छोटा पुत्र देवराज 4 माह का है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मुकेश के निधन से उसका परिवार बेसहारा हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग