दाउदपुर/मांझी (सारण)। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी के सौजन्य से थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धरती को हराभरा व पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण एक अहम पहल है। सृष्टि के समस्त जीवों की जीवनदायनी ऑक्सीजन का एक मात्र स्रोत वृक्ष है।पेड़ -पौधे प्रकृति के शृंगार है। सृष्टि पर मानव जीवन वृक्षो पर ही निर्भर करता है। इसलिए धरती पर वृक्ष का का रहना नितांत आवश्यक है अन्यथा जीवन संकट में पड़ जायेगा।हमारी संस्कृत रीति-रिवाज धर्म, तीज त्योहार सब प्रकृति पोषित है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे धरती के श्रृंगार है। इनका संरक्षण करना हम सब का परम कर्तव्य है। जिस यरह से आज के परिवेश मे इनका क्षरण किया जा रहा है। उसी तरह इनका संरक्षण भी होना चाहिए। इसके लिए हम सबको अधिक-से अधिक अपने जीवन मे पेड़ पौधे लगाने चाहिए। समाज के लोगो को इसके प्रति अधिक से अधिक जगरूक रहना चाहिए। इनका समुचित देखभाल व संरक्षण सभी को अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर दाउदपुर पंचायत के मुखिया प्रमोद सिंह सहित पुलिस बल के जवान व पत्रकार शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग