राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के मदारपुर के गरयां ग्राम में महान संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 644वीं जयंती समारोह बड़े ही धुम-धाम के साथ मनाई गई। जयंती समारोह के दौरान लक्ष्मी नारायण राम की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। वही समारोह में मुख्य अतिथि व बुद्धिजीवियों द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात संगोष्ठी सभा में बुद्धिजीवियों द्वारा उनके जीवन चरित्र पर बारी-बारी से प्रकाश डाला गया। साथ ही कहा गया की संत रविदास जी महाराज अपने समय के बहुत बड़े चिंतक व ज्ञानी और समाज सुधारक बताया। यहां उपस्थित हम सभी लोगों को उनके बताए मार्गों पर चलने का अनुशरण करना चाहिए। मौके पर पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि, उपेंद्र सिंह, कन्हैया कुमार, दिनेश कुमार, सुख राम, सुधीर राम, नीरज कुमार, दीपक कुमार, गोविंदा कुमार, उदय राम, मनीष कुमार, जितेंद्र प्रसाद राय, संतोष कुमार राय, ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग