राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखण्ड के देवरीया पंचायत में योगी बाबा क्विज क्लब के तत्वावधान मे देवरिया स्थित योगी बाबा परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित साईंस क्विज कांटेस्ट के अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 5 वर्गों में आयोजित इस क्विज कांटेस्ट में ग्रुप ए की टीम ने 164 अंकों के साथ प्रथम स्थान, ग्रुप सी को 156 अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा ग्रुप डी को 129 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप ए के अभिषेक कुमार , टिंकू सिंह, निखिल कुमार, अमृत, प्रियेश, चंदन द्वितीय, कोमल, कविता तथा आशा एवं द्वितीय स्थान पर रहे ग्रुप सी के प्रिंस यादव, कुंदन ,राहुल ,कमल, निशांत पांडेय, निखिल, रोहित, मुन्नू तथा नीतू कुमारी को पुस्तक तथा पेन देकर सम्मानित किया गया। क्विज का आयोजन तथा पुरस्कार वितरण अखिलेश्वर पांडेय ने किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग