विकाश कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी परसा पूर्वी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष संजय चौबे के आवास पर रविवार को मंडल अध्यक्ष संजय चौबे के अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें विशेष रूप से त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला महामंत्री सह विधान सभा प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि इस बार का जिला परिषद का चुनाव में भाजपा अपना समर्थित उम्मीदवार उतारेगी इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से ही बूथ पर तैयारी में जुट जाएं इस मौके पर भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रभारी एवं सह प्रभारी,महामंत्री संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, मंत्री शिव नारायण शर्मा, आईटी सेल संयोजक पप्पू गुप्ता,युवा मोर्चा अध्यक्ष मदन मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, धूमल सिंह, सुमन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग