राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। मारपीट कर मोबाईल व रूपये छीनने के मामले में सहाजितपुर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि छीनतई में शामिल दूसरे युवक की धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी में जूटी है। गिरफ्तार युवक सिवान जिले के दरौंदा थाना के रामगढा निवासी मन्ने सिंह बताया जाता है। वह सहाजितपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर में अपने सम्बन्धी के यहां महीनों से रह रहा था। मामले की प्राथमिकी सिवान जिले के भगवानपुर थानाक्षेत्र के मोड़ा निवासी मेराज आलम ने दर्ज कराई है। प्राथमिकीकर्ता ने बताया है कि वह छपरा से घर लौट रहा था। इसी बीच कल्याणपुर के निकट एनएच पर नामजद अपने अन्य चार अज्ञात साथियों के साथ उसे रोक लिया। फिर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट की और रुपये, मोबाईल व कई आवश्यक कागजात छीनकर मौके से फरार हो गए। इधर, पीड़ित द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मन्ने सिंह को गिरफ़्तार कर लिया। युवक के पास से कागजात भी बरामद किये गए हैं। थाने की पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने मारपीट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।पुलिस अन्य नामजद और अज्ञात की तलाश में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग