राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। अलग- अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के भूमिहारा निवासी सुनील ठाकुर और धर्मेंद्र पंडित शामिल है।जबकि एक अन्य अभियुक्त सत्यदेव राय को बनियापुर टोले परसा से गिरफ्तार किया गया है।इन अभियुक्तों पर न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट था।जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कई दिनों से प्रयासरत थी।पुलिस द्वारा चलाये जा रहे लगातार छापेमारी और धड़-पकड़ अभियान को लेकर वारंटियों में हड़कंप मचा है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन