मुखिया संगम बाबा ने प्रखंड के आधा दर्जन गाँवों में राहत सामग्री बांटा
चाँदपुरा के कोरोना मरीज के सकुशल गाँव आने पर लोगों ने ली राहत की सांस
इसुआपुर (सारण):- इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के गाँवों में मजदूर व असहाय वर्ग के लोगों के बीच मुखिया संगम बाबा का लगातार प्रयास जारी है की वैसे परिवारों तक हर संभव राहत सामग्री पहूँच सके । वहीं गुरुवार के दिन भी इसुआपुर प्रखंड के मानपुरसौली हरिजन टोला, मानपुरसौली फुलटोला, इसुआपुर, उसुरी कला टोले, सहवाँ, नवादा, डटरा समेत आधा दर्जन गाँवों में मुखिया संगम बाबा ने राहत सामग्री और मास्क-सेनीटाईजर का वितरण किया । वहीं मुखिया संगम बाबा ने बताया की प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में ऐसे भी मजदूर वर्ग के लोग हैं जिनका राशन कार्ड में नाम नही है और वह दैनिक मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं आज उन्हें भी अपने परिवार को चलाने के लिये राशन की आवश्यकता है । सरकार को चाहिये की ऐसे परिवारों को जल्द हीं चिन्हित करके राशन मुहैया कराये । वहीं मुखिया संगम बाबा ने बताया की सहवाँ पंचायत के चांदपुरा में कोरोना संक्रमित मरीज के रिपोर्ट निगेटिव आने और उसके सकुशल घर वापस आ जाने पर लोगों ने राहत की साँस ली है । वहीं संगम बाबा ने आम जनों से अपील किया की हर समय सभी लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है । मौके पर विभिन्न गांवों में अनील सिंह शुम्भा, अजीत सिंह कुशवाहा, हरि राम, हरिन्दर कुशवाहा, पेङा गिरि, मुकेन्दर गिरि उपस्थित थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग