सैकड़ो गरीब को आर्थिक मदद किया -पूर्व प्रत्याशी प्रियरंजन सिंह युवराज
अमनौर(सारण)– कोरोना वैश्विक महामारी के 21 दिन के लॉक डाउन के समाप्ति के बाद दूसरे 19 दिन के लॉक डाउन के बीच पूर्व विधानसभा प्रत्यासी प्रियरंजन सिंह युवराज ने खाद्य सामग्री वितरण के बाद अब अमनौर विधानसभा क्षेत्र के गरीब व मजदूर असहाय लोगो को आर्थिक मदद के रूप में मदद के लिए हाथ बढ़ाया।अमनौर हरनारायण पंचायत के कई गांवों में लॉकडाउन में भोजन संकट से जूझ रहे सैकड़ो गरीब असहाय परिवारों के बीच राहत सामग्री के साथ आर्थिक मदद के रूप पांच सौ रुपये दिया गया।समाजसेवी प्रियरंजन सिंह युवराज ने कहा कि जीवन का एक ही उद्देश्य है गरीबो का सेवा करना।गरीबो के लिए रोटी कपड़ा और मकान के साथ-साथ रोजगार की भी सुविधा मिलना चाहिए।सरकार को पहल करने की जरूरत है।इस संकट और महामारी से बचाव के लिए घर में रहकर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं।कोरोना महामारी में सामाजिक दूरी से ही हमारी जीत होगी।कोरोना वैश्विक महामारी में देश और समाज के साथ खड़े हैं। आज इस वैश्विक आपदा के जंग में हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दूसरे लॉकडाउन का पालन करें।घरों में रहें सुरक्षित रहें तभी देश जीतेगा कोरोना हारेगा।सोशल डिस्टेंस का पालन करना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग