तरैया (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र में रविवार को राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का समापन हुआ। प्रखण्ड अभियान प्रमुख शिलानाथ सिंह ने अपने निजी कोष से 13 हजार रुपये समर्पण राशि देकर अभियान का समापन किया। बता दें कि श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान मकर सक्रांति के दिन 15 जनवरी को शुरू हुआ था। इसका समापन 28 फरवरी को किया गया। इस अभियान में लगे कार्यकर्ताओं ने तरैया प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो से अबतक लगभग साढ़े पांच लाख रुपये निधि समर्पण राशि एकत्रित किए हैं। जिसे राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग