राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया

छपरा/सिवान। दहेज लोभी पति व ससुरालीजनों की प्रताड़ना की शिकार महिला न्याय के लिए दर दर भटक रही है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। मामला न्यायालय तक पहुंचने के एक साल बाद भी पति व ससुरालीजनों के रवैये में कोई सुधार नहीं हो रहा है। पीड़िता ने थक हार कर महिला आयोग को लिखित आवेदन देकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है। सरकार की तमाम पाबंदी के बावजूद थाना भागवानपुर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न जैसी घटनाएँ रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। दहेज रूपी दानव का मुंह सुरसा की तरह दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।
मामला थाना भागवानपुर क्षेत्र के ग्राम धर्मराज का है। ग्राम धर्मराज निवासिनी पत्नी रागनी (काल्पनिक नाम) पति पंकज कुमार पर आरोप है कि उसका मायका महना थाना भगवान पुर हैं और तकरीबन दो वर्ष पूर्व उसके पिता रामेश्वर प्रसाद ने उसकी शादी धर्मराज निवासी ओमनाथ प्रसाद के पुत्र पंकज कुमार से हिन्दू रीति रिवाज से की थी। किन्तु शादी
के बाद जब वह विदा होकर ससुराल पहुंची तो उसके सारे सपने मिट्टी में मिल गये। क्योंकि उसके पति पंकज, ससुर ओमनाथ प्रसाद, सास सविता देवी, देवर हरेराम कुमार, संदीप कुमार व ननद अणु कुमारी, गुड्डी कुमारी अन्य ससुरालीजन उसे यह कहकर प्रताड़ित करने लगे कि तुम्हारे मां बाप ने मेरी हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं दिया है। दहेज को लेकर आयें दिन मारपीट होता रहता था। कइ बार आपसी सुलह का भी प्रयास किया गया। लेकिन अंततः सास ससुर व देवर उसे मार पीट कर घर से भगा ही दिया। ससुरालीजनों का अत्याचार अधिक बढ़ गया तो उसने पति व सास ससुर तथा देवर ननद के विरुद्ध भागवानपुर थाने में धारा 498 ए 341, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया है। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन का कार्यवाई शून्य रही। जिससे पीड़िता को न्याय नहीं मिल रहा है। इसी मौके का फायदा उठा कर उसका पति दूसरी शादी करने के फिराक में है। पति व ससुरालीजनों की प्रताड़ना की शिकार महिला न्याय के लिए दर दर भटक रही है। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि ससुरालीजनों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी अलग दी जा रही है। पीड़िता ने महिला आयोग से मामले की गहन जांच कराने व न्याय दिलाए जाने की मांग की है।