छपरा (सारण)। मांझी के राम घाट पर मौनिया बाबा के आश्रम पर श्री करुणानिधि महाशक्ति यज्ञ को लेकर यज्ञ आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष उमाशंकर ओझा बनाये गए। वहीं सरोज यादव को सचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। जबकि घनश्याम ओझा को संयोजक एवं पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए आश्रम के पुजारी संत रामदास उदासी जी महाराज उर्फ भैया जी महाराज ने बताया कि यह यज्ञ राम दरबार एवं मूर्ति के स्थापना को लेकर कराया जा रहा है। यह यज्ञ मंगलवार से प्रारंभ होगा एवं 12 मार्च को भंडारा के साथ सम्पन्न हो जाएगा। श्री महाराज ने कहा कि इस यज्ञ में देश के जाने-माने प्रवचन कर्ता एवं कथावाचक शामिल होंगे। मौके पर रामचंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, पिंटू ओझा, अशफाक खान, विजय चौरसिया आदि लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग