संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बिधुत विभाग द्वारा सोमवार को अभियान चलाकर निर्धारित से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वाले एक दर्जन से अधिक उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व जेई पवन कुमार ने किया। जेई ने बताया कि अभियान के तहत कन्हौली मठिया गांव के रामप्रताप पूरी, दुर्गावती देवी, राजेन्द्र पूरी, नरेश साह, हरिमोहन साह राजबलम साह सहित दर्जन भर से अधिक उपभोगताओं का कनेक्शन काटा गया। सभी उपभोगताओं पर निर्धारित से अधिक का विपत्र बकाया था। जेई ने बताया कि निर्धारित से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोगता अबिलम्ब अपना विपत्र जमा करे। अन्यथा विभागीय निर्देशानुसार अभियान चलाकर चिन्हित उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। मौके पर जे एल एम सहदेव कुमार, स्थानीय फ्रेंचाआजी अजय कुमार उर्फ अभय कुमार, मानवबल प्रमोद कुमार सिंह, बीरबहादुर मिस्त्री, दीपक कुमार, पंकज चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद, हरिकिशोर गिरी, अजय प्रसाद सहित सभी संबंधित कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग