राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के दरिहारा चौधरी टोला गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दरिहारा चौधरी टोला गांव निवासी मिंटू चौधरी की शादी 10 साल पहले जगदेव चौधरी के पुत्री पिंकी कुमारी के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी इन दोनों के दो बेटा व एक बेटी भी है इसके वावजूद दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा रहा था आखिरकार रविवार के रात्रि में हत्या कर शव को गायब कर दिया गया इस सम्बन्ध में मृतिका पिंकी के पिता जगदेव चौधरी ने अपने दामाद मिंटू चौधरी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गई।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन